एलोवेरा के फायदे | Aloe Vera Benefits | Aloe Vera Ke Fayde

एलोवेरा (Aloe Vera) को घृतकुमारी, ग्वारपाठा भी कहते है| एलोवेरा गुणों का ख़ज़ाना है | इसमे चमत्कारी औषधिया गुण होते हैं और यह संजीवनी बूटी से कम नहीं है| एलोवेरा की २०० से अधिक प्रजातियां होती है| इसके रस में विटामिन A, B, C, फॉलिक आसिड और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है| यह स्वास्थ, बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है|

इस vlog मे हम आपको ऐसे ही कुछ गुणों के बारे मे बताने जा रहे हैं|

आओ एलोवेरा के गुण जानने से पहले हम इसके बारे मैं जानते है

एलोवेरा में दो तरह के जेल पाए जाते हैं| जब भी आप एलोवेरा को तोड़ेंगे तो उसमे से पीले रंग का जेल निकलने लगता है| एलोवेरा को तोड़ने पर यह जेल उसे तुरंत ढक देता है जिससे एलोवेरा के अंदर का जेल सूखता नहीं है|

पीले जेल को जानते है
१. यह जेल वैसे तो फ़ायदेमंद होता है पर किसी को अगर अलोइन (Aloin – एक प्रकार का केमिकल) से अलैर्जि (Alergy) है तो यह त्वचा मैं रेशे कर सकता है|

२. इसे खाने से दस्त हो सकते है|

उपयोग कैसे करें
एलोवेरा को नीचे की तरफ से काट कर कुछ देर रख दें (vertically if possible)| इससे एलोवेरा में से पीला जेल निकल जाएगा| बाद में आप उसे साइड से काट कर उसका जेल निकाल कर उपयोग कर सकते हैं|

एलोवेरा के फायदे – एलोवेरा के अंदर वाले जेल (सफ़ेद जेल/White Gel) के फायदे

त्वचा – Skin
१. चहेरे पर एलोवेरा जेल लगाने से चहेरे पर चमक आती है और चहेरा खिल उठता है|

२. इसे त्वचा पर लगाने से धूप से हुई जलन (Sun Burn) और कालीमा में राहत मिलती है|

३. अगर शरीर पर कहीं कट जाए तो उस पर यह जेल लगाने से जल्दी आराम मिलता है|

एंटी एजिंग जेल

१. एलोवेरा जेल मूहासे पर लगाने से मूहासे ठीक हो जाते है|

२. एलोवेरा जेल चहेरे पर लगाने से झुर्रियों नहीं होती|

पाचन – Digestion
१. 15-20  ग्राम एलोवेरा के रस में शहद और नींबू मिलाकर खाने से पेट से संबंधित तकलिफ में आराम मिलता है और पाचन सकती बढ़ती है|

२. एलोवेरा जूस पीने से कब्ज ठीक होते है|

बालों ( Hair) के लिए एलोवेरा के फायदे
१. एलोवेरा जेल बालों में लगाकर कुछ देर रखें और फिर पानी से अच्छी तरह से धो ले| आपके बाल रेशम जैसे हो जाएँगे|

२. यह बालों में डॅंडरफ – रूशी कम करता है|

३. इसे नियमित इस्तेमाल करने से बाल घने होते है और झड़ना बंद हो जाते हैं|

मधुमेह में फ़ायदेमंद
अगर आपको मधुमेह है तो ५-१० ग्राम एलोवेरा में १० ग्राम करेले का जूस मिलकर पीने से मधुमेह ठीक हो जाता है| आप १० ग्राम एलोवेरा में १०-१५ ग्राम आवले का जूस मिलकर भी पी सकते है|

वजन/कोलेस्ट्रॉल कम करना
एलोवेरा जूस ५-१० ग्राम नियमित रूप से पीने से वजन और कोलेस्ट्रॉल कम होता है|

 

पर ध्यान रखें – एलोवेरा के नुकसान
एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें|

१.  अगर आप किसी तरह का इलाज डॉक्टर से करा रहें हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के एलोवेरा का इस्तेमाल ना करें|

२. मधुमेह (डाइयबिटीस) हो तो इससे डॉक्टर से पूछ कर ही लें|

३. एलोवेरा की तासीर गर्म होती है| इसलिए इसे ज़्यादा मात्रा में या आपके डॉक्टर दुवारा बताई गयी मात्रा से अधीक ना करें|

हम आशा करते हैं आपको एलोवेरा के बारे में बातयी गयी बातें पसंद आएगी और आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगें| एलोवेरा के फायदे और नुकसान सबके लिए अलग अलग हो सकते हैं इसलिए आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें|

Please subscribe my youtube channel. Like and Share videos.

Visit Us
vlogboard.com

Follow Us
vlogboard@facebook    vlogboard@twitter  vlogboard@youtube    vlogboard@pinterest    vlogboard@instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.